फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: 30 अक्तूबर को चालू होगा त्रिवेणी शुगर मिल का पेराई सत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर। त्रिवेणी शुगर मिल चंदनपुर का पेराई सत्र 2023-2024 तीस अक्टूबर को शुरू होने जा रहा है। इसके लिए मिल प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। इंडेंट जारी कर दिया है। किसानों को गन्ने की पर्चिंयां प्राप्त हो गई हैं। तीस अक्तूबर से मिल शुरू होने की सूचना से किसानों में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव चंदनपुर खादर में स्थित त्रिवेणी शुगर मिल का वर्तमान पेराई सत्र तीस अक्तूबर से शुरू हो रहा है। चीनी मिल द्वारा पेराई सत्र शुरू कराने के लिए तमाम तैयारियां पूरी कर ली गई है। चीनी मिल के एचआर अमेज कुमार सिंह ने बताया कि तीस अक्तूबर को चीनी मिल का वर्तमान पेराई सत्र शुरू होगा। इंडेंट जारी कर दिया गया है। किसानों को पर्ची भी पहुंच गई हैं। किसानों से साफ सुथरा गन्ना लाने की अपील की गई है। इस बार चीनी मिल का लक्ष्य 110 लाख क्विंटल गन्ना खरीद का रखा गया है। वहीं चीनी मिल के जल्द शुरू होने की सूचना से किसान उत्साहित हैं। जो किसान गन्ने की फसल काटकर उस खेत में गेहूं की बुआई की योजना बना रहे हैं। ऐसे किसानों को चीनी मिल शुरू होने की सूचना से काफी राहत मिली है। भारतीय किसान यूनियन शंकर के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रमोद नागर का कहना है कि चीनी मिल द्वारा समय से सभी किसानों को जरूरत के हिसाब से पर्ची उपलब्ध कराई जाएं। ताकि किसानों को गन्ना आपूर्ति करने में सहूलियत मिल सके।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें