फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा की वाशिंग मशीन में धुलकर पाक साफ हो जाते हैं भ्रष्टाचारी : संजय सिंह

Thu, 25 Apr 2024 07:20 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। आम आदमी के पार्टी के सांसद संजय सिंह ने कहा कि भाजपा की हिटलरशाही अब अधिक दिन नहीं चलेगी। देश से भाजपा का सूपड़ा साफ होने जा रहा है। कहा कि भाजपा की वाशिंग मशीन में सारे भ्रष्टाचारी धुलकर पाक साफ हो जाते हैं। उन्होंने संसद भवन में भाजपा सांसद द्वारा दानिश अली पर की गई टिप्पणी को तंज कसे। वह मंगलवार रात गठबंधन से कांग्रेस प्रत्याशी दानिश अली के समर्थन में जनसभा करने पहुंचे थे।
विज्ञापन

नगरपालिका के टाउन हॉल में हुई जनसभा में संजय सिंह ने कहा कि कहा कि पहले चरण से भाजपा का सफाया हो रहा है। बाकी चुनाव में भाजपा का सूपड़ा साफ हो जाएगा। कहा कि भाजपा 400 पार नहीं, बल्कि इस चुनाव के बाद तड़ी पार हो जाएगी। भाजपा सांसद द्वारा दानिश अली के साथ किए अमर्यादित व्यवहार का जवाब यहां की जनता वोट के साथ देगी। भाजपा की कथनी और करनी सभी ने देखी है। गरीब और गरीब हो रहा है तो युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है। लोगों को धर्म के नाम पर बांटकर राजनीति करने वाली भाजपा की सच्चाई सबके सामने आ चुकी है। किसान के साथ आम वर्ग का भी बेहाल है। कहा कि भाजपा को सबक सिखाने का समय आ गया है। जनसभा में सपा से अमरोहा सदर विधायक महबूब अली, सपा जिलाध्यक्ष मस्तराम यादव, आप जिलाध्यक्ष रूपचंद चौहान, पूर्व एमएलसी परवेज अली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें