फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: इंजेक्शन लगाने से बिगड़ी मासूम की हालत, घर ले जाते समय रास्ते में हुई मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमराेहा। इंजेक्शन लगाने के बाद डायरिया से पीड़ित मासूम की हालत अचानक बिगड़ गई। रास्ते में ले जाते हुए मासूम की मौत होने पर परिजनों ने निजी अस्पताल पहुंच कर हंगामा काटा। चिकित्सक व स्टाफ पर गलत इलाज का आरोप लगाया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर हालात काबू में किया। हालांकि, बाद में मासूम के परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी और शव को अपने साथ ले गए।
विज्ञापन

मामला संभल जिले के थाना असमोली क्षेत्र के गांव दाबुई से जुड़ा हुआ है। यहां पर अंकित का परिवार रहता है। अंकित का सात महीने का बेटा कार्तिक काफी दिन से बीमार चल रहा था। उल्टी-दस्त की शिकायत पर परिजन उसका इलाज करा रहे थे लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ। एक रिश्तेदार के कहने पर मंगलवार सुबह अंकित अपने बेटे कार्तिक को लेकर शहर के एक निजी अस्पताल में बाल रोग विशेषज्ञ को दिखाने लाए। आरोप है कि चिकित्सक के देखने के बाद स्टाफ ने कार्तिक के इंजेक्शन लगा दिया। इसके बाद अंकित दवा लेकर घर के लिए वापस निकल पड़े लेकिन रास्ते में कार्तिक की तबीयत ओर अधिक बिगड़ने लगी। देखते ही देखते मासूम की मौत हो गई। इसके बाद गुस्साएं परिजन मासूम का शव लेकर अस्पताल पहुंचे और गलत उपचार देने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। सूचना मिलते ही टीपी नगर चौकी पुलिस भी अस्पताल पहुंच गई। परिजनों को समझाकर मामले को शांत किया। परिजन मासूम का शव लेकर चले गए। सीओ सिटी अभिषेक कुमार ने बताया कि परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई, अगर तहरीर मिलती तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें