फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: ईदगाह के पास मिली सिर कटी लाश

Tue, 16 Dec 2025 01:26 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। कोतवाली क्षेत्र के पतरौआ मार्ग पर ईदगाह के पास नाले से सटकर अज्ञात व्यक्ति की सड़ी गली सिर कटी लाश मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सिर के अलावा दोनों हाथ और पैर भी नहीं थे। कुत्ते जब शव को नाले से खींच रहे थे, तो बदबू फैलने पर जानकारी हुई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। फॉरेंसिक टीम ने मौके से नमूने लेकर जांच के लिए भेजे हैं।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह नौ बजे करीब पतरौआ रोड ईदगाह के पास से होकर जा रहे नाले के किनारे लाश पड़ी थी। कुत्ते शव को खींच रहे थे, जिससे बदबू उठने पर राहगीरों की नजर पड़ी तो भीड़ लग गई। सूचना पाकर कोतवाली प्रभारी अनुज तोमर फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। लाश का सिर, दोनों पैर और दोनों हाथ गायब थे। सिर्फ धड़ ही था।
शरीर पर कपड़े भी नहीं थे। पुलिस ने शिनाख्त कराने का काफी प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंच कर जांच की और नमूने उठाए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें