अमरोहा। दो मासूम बेटियों की गला दबाकर हत्या के बाद खुद को गला रेतने वाली गांव बहादुरपुर खुर्द निवासी सोनिया की हालत में सुधार है। सोमवार को अस्पताल से उसे छुट्टी मिल सकती है। जिसके बाद पुलिस हत्यारोपी मां के बयान दर्ज करा सकती है।
नौगांवा सादात के गांव बहादुरपुर खुर्द में कौपिन की पत्नी सोनिया ने 11 फरवरी को अपनी दो बच्चियों की गला दबाकर हत्या कर दी थी। बेटियों की हत्या के बाद सोनिया ने खुद का गला रेतकर आत्महत्या करने का प्रयास किया था। साथ ही आत्महत्या करने का प्रयास करते हए कौपिन को वीडियो कॉल की थी। जिसके बाद कौपिन ने परिजनों को सूचना देकर घर भेजा था।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने सोनिया को गंभीर हालत में अमरोहा में जोया रोड स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया था। दो दिन पहले सोनिया को आईसीयू से जनरल वार्ड में भर्ती कराया दिया था। अस्पताल के चिकित्सक के अनुसार सोनिया की हालत में सुधार है। गले में आए टांके सोमवार को काटे जा सकते हैं। सीओ पंकज त्यागी ने बताया कि पूर्ण रूप से सोनिया की सेहत पर सुधार होने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। वहीं बयान लेने से पहले चिकित्सक से सोनिया की तबीयत के बारे में जाना जाएगा। उसके बाद कानूनी प्रक्रिया शुरू की जाएगी।