फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: पोस्टमार्टम में छात्र की मौत की वजह हैंगिग बताई गई

Mon, 16 Jun 2025 02:15 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
नौगांवा सादात (अमरोहा)।
विज्ञापन

गांव याहियापुर निवासी बीटेक के छात्र हरविंद्र की मौत के मामले में पिता ने पुलिस को तहरीर दी है। उनका आरोप है कि हरविंद्र को पास के गांव का एक युवक प्रताड़ित कर रहा था। वहीं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हैंगिग आया है। पुलिस काल डिटेल निकलवा रही है।
गांव याहियापुर के धर्मपाल सैनी का बेटा हरविंद्र सैनी बीटेक का छात्र था। शुक्रवार शाम उसका शव खेत में पेड़ के सहारे फंदे से लटका मिला था। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया था। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हरविंद्र की मौत का कारण हैंगिग आया है। परिजनों ने थाने में तहरीर देकर पास के गांव निवासी एक युवक पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है। प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार ने बताया कि काल डिटेल आने के बाद मामले में जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें