अमरोहा। एक अप्रैल से टोल प्लाजा से गुजरना और महंगा होने जा रहा है। दरों में 5 से 65 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। ऐसे में जोया से होकर गुजरने वाले वाहन मालिकों की जेब हल्की होगी। टोल दरें बढ़ने से वाहन स्वामियों में रोष भी देखने को मिल रहा है।
दिल्ली से लखनऊ हाईवे पर जोया में स्थित टोल प्लाजा पर एक अप्रैल से टोल दरें में बढ़ोतरी होने जा रही है। जिसके कारण वहां से आने जाने वाले वाहन स्वामियों को अब जेब ढीली करनी पड़ेगी। जिसके लिए परिवहन मंत्रालय द्वारा सूची जारी कर दी गई है। टोल प्लाजा पर वाहन स्वामियों को पहले से ही जेब ढीली करनी पड़ रही थी। अब एक अप्रैल से नई दरें लागू कर दी गई हैं। कार, जीप, वैन, हल्के मोटर वाहनों के साथ हल्के वाणिज्यिक यान, बस, ट्रक, भारी निर्माण संबंधी वाहनों समेत मालवाहक वाहनों पर नई दरें लागू होंगी। चार पहिया वाहनों पर सबसे कम 5 रुपये और मालवाहक वाहन पर सबसे अधिक 65 रुपये बढ़ाए गए है।
टोल हर साल बढ़ रहे, सुविधाओं पर कोई ध्यान नहीं
एनएचएआई की ओर से हर साल टोल की दरों में बढ़ोतरी की जाती है। ऐसे में यहां से गुजरने वाले वाहन स्वामियों पर आर्थिक बोझ बढ़ता है लेकिन, बात जब सुविधाओं की आती है तो हाईवे पर टोल कंपनियों की ओर से औपचारिकता निभाई जाती है। यही वजह है कि हाईवे पर दुर्घटनाओं का सिलसिला लगातार बना रहता है। नेशनल हाईवे पर टूटी रैलिंग, डिवाइडर पर पौधारोपण, संकेतक बोर्ड, सर्विस लेन के नाले समेत अन्य कई समस्याओं पर कोई ध्यान नहीं देता है। जिसका खामियाजा राहगीरों को भुगतना पड़ता है और हादसों की संभावना भी बढ़ जाती है।
वाहन
वर्तमान दरें
नई दरें मासिक पास
कार-जीप
105
110 2410
मिनी बस
170
175 3895
बस व ट्रक
355
365 8165
हैवी ट्रक
385
400 8905
ओवरसाइज ट्रक 6 एक्सेल 555 575 12800
विशाल आकार यान 675 700 15585
बोले अधिकारी
एनएचएआई के निर्देशन में एक अप्रैल से नई टोल फीस लागू कर दी जाएंगी। दिनेश कुमार, डीजीएम, टोल प्लाजा