फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: सिर को चीरकर दीवार से टकराई थी गोली

Wed, 04 Jun 2025 02:31 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। बसपा नेता राम अवतार सिंह के बेटे अश्वनी ने दाईं कनपटी से सटाकर खुद को गोली मारी थी। रिवाल्वर से निकली .32 बोर की गोली अश्वनी के सिर को चीरते हुए दीवार से जा टकराई थी। छानबीन के दौरान फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट की टीम ने गोली बरामद की है।
विज्ञापन


अश्वनी के शव का पोस्टमार्टम तीन डॉक्टरों के पैनल ने किया। इस दौरान वीडियोग्राफी भी कराई गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार अश्वनी ने सोमवार की शाम करीब छह बजे के आसपास आत्महत्या की थी। चिकित्सकों के पैनल में डॉ. इदरीस, डॉ. मुदित और डॉ. योगेंद्र सिंह शामिल थे। मंगलवार दिन में पोस्टमार्टम होने के बाद परिजनों ने तिगरी धाम गंगा घाट पर अश्वनी के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। इस दौरान एमएलसी डॉ. हरि सिंह ढिल्लो ने भी संवेदना व्यक्त की।
पिता बोले- मेरठ गए तो खुश था बेटा

अमरोहा। बसपा नेता राम अवतार सिंह ने बताया कि जब हम लोग मेरठ गए, तब बेटा खुश था। दोपहर तीन बजे उसने अपनी मां को फोन कर पूछा था कि आप लोग कब तक लौटोंगे। जवाब में उसकी मां किरन लता ने कहा था कि देर रात तक लौटेंगे। रात करीब सवा दस बजे हम लोग घर पहुंचे, तो घर का मेन गेट बंद मिला। हमने दरवाजा खटखटाया, लेकिन वह नहीं खुला। हमें लगा कि अश्वनी सो गया है। मेन गेट के पास फर्स्ट फ्लोर की ओर जाने के लिए सीढ़ियां हैं, जिन पर गेट लगा है। उस गेट की चाबी हमारे पास थी। हमने उससे दरवाजा खोला और अंदर गए। फिर दूसरी चाबी से ऊपर वाला कमरा खोला। मैंने बेटी शिवानी से कहा-हम बहुत थक गए हैं, कमरे में सोने जा रहे हैं। तुम सोने से पहले एक बार अश्विनी को देख लेना। इसके बाद हम दोनों कमरे में चले गए। शिवानी ने सामान रखा और भाई को देखने उसके कमरे में गई। जहां अश्वनी लहूलुहान हालत में पड़ा था।
विज्ञापन

पूर्व सीएम ने फोन कर जताया शोक

बसपा नेता राम अवतार सिंह के बेटे अश्विनी की मौत के बाद पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने खुद फोन करके हाल जाना। परिवार को संवेदनाएं व्यक्त कीं। इस दौरान मायावती ने पूर्व सांसद गिरीश चंद के फोन पर कॉल की थी और राम अवतार सिंह ने बात की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें