फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: हिंदू धर्म अपनाने वाली वकील से चेंबर में घुसकर मारपीट

Wed, 04 Jun 2025 02:29 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा।
विज्ञापन

हिंदू धर्म अपनाकर शादी करने वाली महिला अधिवक्ता के साथ मुस्लिम वकीलों ने चेंबर में घुसकर मारपीट की। जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आठ अधिवक्ताओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। इसमें छह महिला अधिवक्ता भी शामिल हैं।
अमरोहा देहात थानाक्षेत्र के पंडकी गांव निवासी शुभम कुमार अधिवक्ता है और कचहरी में प्रैक्टिस करते हैं। उन्होंने इशरत जहां उर्फ इशु एडवोकेट से प्रेम विवाह किया है।
विज्ञापन

इशरत जहां ने हिंदू धर्म अपनाकर शादी की थी। अब दोनों कचहरी में प्रैक्टिस करते हैं। आरोप है कि शादी करने के बाद से ही कुछ मुस्लिम अधिवक्ता रंजिश रखते हैं। सोमवार दोपहर दो बजे इशरत जहां उर्फ इशु अपने चेंबर पर थी। तभी मुस्लिम अधिवक्ता शबा चौधरी, सुरैय्या, शाहीन, सानिया, रुखसार, गुलबारी, आरिफ और रुखसार चेंबर में घुस आए। मारपीट करने लगे, विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद आरोपी चले गए।
विज्ञापन

आरोप- अपने धर्म में शादी करने का बना रहे दबाव

मारपीट में इशरत जहां का मंगलसूत्र व कुंडल टूटकर गिर गए। आरोप है कि मंगलसूत्र व कुंडल अधिवक्ता शबा चौधरी के पास थे। पीड़िता के मुताबिक मुस्लिम अधिवक्ता शुभम चौधरी से रिश्ता तोड़कर दोबारा अपने ही धर्म के वकील से शादी करने के लिए दबाव बनाते हैं। पीड़िता महिला देवता इशरत जहां ने अपनी जान को मुस्लिम वकीलों से खतरा बताया है। सीओ अवधभान भदोरिया ने बताया कि मामले में शबा चौधरी, सुरैय्या, शाहीन, सानिया, रुखसार रुखसार द्वितीय और गुलबारी और आरिफ एडवोकेट के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें