फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: घर की छत पर चढ़ा सांड़, तीन घंटे बाद ग्रामीणों ने उतारा

Thu, 04 Sep 2025 02:16 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
ढबारसी में छत पर चढ़ा सांड। संवाद
विज्ञापन
ढबारसी। गांव ढबारसी में बुधवार सुबह छह बजे एक सांड़ घर की छत पर चढ़ गया। जिसे देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने करीब तीन घंटे बाद जीने की मदद से सांड़ को नीचे उतारा। हालांकि इस दौरान फिसलने से सांड़ को चोट भी लग गई।
विज्ञापन

बुधवार सुबह करीब छह बजे गांव ढबारसी निवासी रानी सिंघल को घर की छत पर किसी पशु के चलने की आवाज सुनी। इस पर वह छत पर गई तो वहां एक सांड़ घूम रहा था।
इसके बाद उन्होंने पड़ोसियों को इसकी जानकारी दी। कुछ ही देर में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। गांव के लोगों ने सांड़ को उतारने की कोशिश की लेकिन वह इधर-उधर भागने लगा। वह कई बार छत से गिरने से भी बचा।
विज्ञापन

करीब तीन घंटे बाद ग्रामीणों ने सांड़ को जीने की मदद से नीचे उतारा। लोगों का कहना है कि वह पास ही बने एक जीने से छत पर पहुंच गया होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें