फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: गोकशी के बाद आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, एक माैके से भागा

Thu, 04 Sep 2025 02:15 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
सैदनगली। चांदपुर गांव के खेत में गोकशी के बाद पुलिस और गोतस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई। टांग में चोट लगने से एक गोतस्कर घायल हो गया जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से गोकशी में इस्तेमाल उपकरण भी बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक मंगलवार रात चांदपुर गांव व संभल के थाना एचौड़ा कंबोह के मथना गांव के पास खेत में कई गोवंशीय पशुओं के अवशेष मिलने से ग्रामीणों में गुस्सा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने भी जांच की थी। साथ ही आरोपियों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान चलाया था।
बुधवार सुबह करीब छह बजे सैदनगली थानाक्षेत्र में करबला रोड पर थाना प्रभारी विकास सेहरावत टीम चेकिंग कर रहे थे। इस बीच पुलिस ने संदिग्ध बाइक सवारों को रोकने की कोशिश की तो वह पुलिस पर फायरिंग करने लगे।
विज्ञापन

जवाबी कार्रवाई में बाइक गिरने से गोतस्कर घायल हो गया जिसे पुलिस ने पकड़ लिया। गोतस्कर की पहचान सैदनगली के कस्बा उझारी के मोहल्ला कुरेशियान निवासी शोएब के रूप में हुई जबकि उझारी निवासी उसका साथी दानिश भाग गया।
सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी शोएब के पास से एक तमंचा, एक कारतूस, गोकशी में इस्तेमाल की गई बाइक व अन्य उपकरण बरामद हुए हैं। शोएब से पूछताछ में पता चला कि वह आवारा गोवंश को पकड़कर उनका वध करते थे और फिर मांस बेच देते थे। शोएब पर पशु क्रूरता और गोकशी के भी कई मामले दर्ज हैं। आरोपी दानिश की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें