फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: घर से निकले मुरादाबाद के युवक का शव गजरौला में रेलवे ट्रैक पर मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)।
विज्ञापन

घर से नौकरी के लिए साक्षात्कार की बात कह कर निकले मुरादाबाद के एमडीए कॉलोनी के अवंतिका नगर मोहल्ला निवासी अक्षय शर्मा (28) का शव रेलवे लाइन पर मिला। मृतक के सिर, कमर पर चोट के निशान मिले। पुलिस ने अक्षय के परिजनों को सूचना देकर शव मोर्चरी पर रखवाया। बाद में शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

मुरादाबाद के एमडीए कॉलोनी निवासी संतोष कुमार शर्मा सेवानिवृत्त एलआईसी कर्मी हैं। उनके बड़े बेटे अरविंद शर्मा जिम संचालक हैं और छोटे अक्षय शर्मा नौकरी तलाश रहे थे। अरविंद ने बताया कि अक्षय शुक्रवार शाम छह बजे घर से नौकरी के लिए साक्षात्कार देने जाने की बात कहकर निकला था। शनिवार सुबह 10:30 बजे उनको गजरौला पुलिस से सूचना मिली कि उनके भाई का शव रेलवे लाइन पर पड़ा है। जिसे पुलिस ने मोर्चरी पर रखवाया है। वह परिजनों के साथ मोर्चरी पर गए। शव देखा तो उसके शरीर पर कई जगह चोट के निशान थे। जिससे यह प्रतीत हो रहा था कि वह ट्रेन से गिर कर हादसे का शिकार हुए होंगे। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। सीओ श्वेताभ भास्कर ने बताया कि रेलवे लाइन पर युवक का शव मिला है। जिसकी शिनाख्त मुरादाबाद के अक्षय शर्मा के रूप में की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें