फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: कटान से सात मीटर कटी गंगापुल की एप्रोच रोड

Fri, 15 Aug 2025 02:15 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
हसनपुर के गंगानगर पुल पर कटी एप्रोच की सात मीटर सड़क। स्रोत ग्रामीण - फोटो : ग्रामीण
विज्ञापन
हसनपुर। लगातार बढ़ रहे गंगा के जलस्तर से हसनपुर में कटान तेज हो गया है। इससे बुलंदशहर को जोड़ने वाले गंगापुल की एप्रोच रोड को खतरा बना है। बुधवार रात को करीब सात मीटर पुल की एप्रोच रोड ध्वस्त हो गई। इसके नीचे की मिट्टी पानी के तेज बहाव से कट गई।
विज्ञापन

सुरक्षा के लिहाज से मार्ग पर वाहनों का आवागमन पहले से ही बंद कर दिया गया था। लोक निर्माण विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू कर दिया। मजदूर लगातार मिट्टी के कटाव को रोकने के लिए काम कर रहे हैं। यह पुल दोनों जिलों के बीच यातायात का एक प्रमुख साधन है, और इसकी सुरक्षा सुनिश्चित करना अत्यंत आवश्यक है।
गंगानगर की आबादी में भरा है बाढ़ का पानी
बाढ़ का पानी आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में भी घुस गया है। गांव गंगानगर की आबादी में पानी भर जाने से ग्रामीणों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई घरों में पानी घुसने से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाना पड़ा है। प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और बाढ़ प्रभावित लोगों तक मदद पहुंचाने का प्रयास कर रहा है। एसडीएम पुष्करनाथ चौधरी ने लोगों से अपील की है कि वे नदी के किनारों से दूर रहें और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत अधिकारियों को सूचित करें। एप्रोच रोड की मरम्मत और प्रभावित गांवों में राहत कार्य जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें