अमरोहा। द आर्यंस क्रिकेट एकेडमी के मैदान में शनिवार को आर्यंस ए और आर्यंस बी के बीच मैच खेला गया, जिसमें आर्यंस ए ने 121 रनों से आर्यंस बी टीम को हराकर जीत दर्ज की।
मानित चौधरी प्लेयर ऑफ द मैच और बेस्ट गेंदबाज चुने गए। जबकि सात्विक को बेस्ट बल्लेबाज का खिताब मिला है। शनिवार को द आर्यंस क्रिकेट एकेडमी ए की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया और निर्धारित 25 ओवरों में 210 रन बनाए। सात्विक ने 55 गेंदों में 65 रनों की धमाकेदार पारी खेली, जबकि मानित चौधरी ने 54 व दीपांशु ने 19 गेंदों में 28 रन बनाए।
रॉबिन शर्मा ने 11 गेंदों में 19 व सौरभ ने 18 गेंदों में 30 रनों की पारियां खेलीं। आर्यंस बी की टीम के लिए सतीश गौतम और मोहम्मद तबरेज ने दो-दो विकेट चटकाए। जबकि अमन कुमार और शान में एक-एक विकेट हासिल किया।
जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी आर्यंस बी की पूरी टीम 89 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। शान तुर्क ने सबसे ज्यादा 14 गेंदों में 23 रन की पारी खेली, जबकि सतीश गौतम ने 11 गेंदों में 14 रन और हर्ष गौतम ने 10 गेंदों में 14 रनों का योगदान दिया। आर्यंस ए के लिए गेंदबाजी करते हुए अभय सिंह, मानित चौधरी, सौरभ और मोहम्मद सारिक ने दो-दो विकेट चटकाए, जबकि रोहित ने एक विकेट हासिल किया।
विजेता टीम के खिलाड़ियों को ट्रॉफी लेकर सम्मानित किया गया। वहीं, एकेडमी के कोच चमन सिंह ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।