फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएसई : 17 फरवरी से जिले के 10 केंद्रों पर 8250 विद्यार्थी देंगे परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। यूपी बोर्ड परीक्षाओं के साथ जिले में सीबीएसई की परीक्षाओं की तैयारी भी तेज चल रही है। जनपद में यूपी बोर्ड से एक दिन पहले 17 फरवरी से सीबीएसई की परीक्षाएं शुरू होंगी। जिले में 10 केंद्रों पर आयोजित होने वाली सीबीएसई परीक्षा में 8250 विद्यार्थी शामिल होंगे। परीक्षा को नकल विहीन कराने के लिए कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। परीक्षा सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होंगी।
विज्ञापन


सीबीएसई के डिस्टि्रक्ट कोऑर्डिनेटर राहुल अग्रवाल ने बताया कि सीबीएसई की परीक्षा 16 फरवरी से शुरू हो रही हैं। पहली परीक्षा 17 फरवरी को होगी। इसके लिए जनपद में 10 स्कूलों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इनमें सेंट मेरीज काॅन्वेंट स्कूल गजरौला, ब्लू बर्ड्स इंटरनेशनल स्कूल धनौरा, द आर्यंस स्कूल जोया, लिटिल स्कॉलर्स एकेडमी अमरोहा, आरके पब्लिक स्कूल अमरोहा, हिल्टन काॅन्वेंट स्कूल अमरोहा, सेंट मेरीज काॅन्वेंट स्कूल अमरोहा, एमएस पब्लिक स्कूल धनौरा, नोबल पब्लिक स्कूल गजरौला, एचएसएस पब्लिक स्कूल हसनपुर शामिल हैं।
राहुल अग्रवाल ने बताया कि परीक्षा में जनपद भर में 10वीं के करीब 4530 व 12वीं के 3720 परीक्षार्थी शामिल होंगे। सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी से निगरानी की जाएगी। परीक्षा केंद्र के मुख्यगेट पर परीक्षार्थियों की तलाशी ली जाएगी। 17 फरवरी को कक्षा 10 की गणित विषय की परीक्षा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें