फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: दिव्यांग और उसके भाई के नाम पर 20 लाख का लोन निकाल कर हड़पने का आरोप निकला झूठा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। दिव्यांग और उसके भाई के नाम पर बैंक से लिया 10-10 लाख रुपये के लोन हड़पने का आरोप झूठा निकला। पुलिस की जांच में पता चला है कि दोनों भाइयों के पास कोई अचल संपत्ति नहीं थी। दो लाख रुपये की जरूरत होने पर उन्होंने प्रॉपर्टी डीलर से रुपये की मांग की थी और उनसे प्लॉट दिलाने व उस पर बैंक से लोन दिलाने की बात कही थी। लोन मिलने के बाद दोनों भाइयों ने रुपये खर्च कर दिए और बैंक से लोन चुकाने का नोटिस आने पर प्रॉपर्टी डीलर पर लोन के रुपये हड़पने का आरोप लगा दिया था।
विज्ञापन

गजरौला थानाक्षेत्र के खाईखेड़ा खादर गांव निवासी दिव्यांग अक्षय ने 24 मार्च 2025 को एसपी अमित कुमार आनंद शिकायतीपत्र देकर आरोप लगाया था कि आजाद नगर मोहल्ला निवासी प्रॉपर्टी डीलर ने उसे व उसके भाई को रोजगार शुरू कराने के लिए बैंक से लोन दिलाने की बात कही थी। इस पर दोनों भाइयों ने कहा कि उनके पास जमीन नहीं है, तो प्रॉपर्टी डीलर ने पहले दोनों के नाम से प्लॉट खरीदने और फिर उस पर लोन दिलाने की बात कही थी, जिस पर दोनों तैयार हो गए थे। तीन अगस्त 2023 को तहसील मंडी धनौरा में प्रॉपर्टी डीलर ने गाटा संख्या 455 व रकबा 0680 हेक्टेयर में से 62.72 वर्ग मीटर का बैनामा करा दिया।
वह जमीन प्रियंका देवी पत्नी सुरेंद्र के नाम थी। प्रॉपर्टी डीलर ने उस प्लॉटों के कागज गजरौला की चौपला स्थित पंजाब नेशनल बैंक शाखा में लगाए और अक्षय व उसके भाई का खाता खुलवा दिया। दोनों भाइयों के आवेदन पर बैंक ने 10-10 लाख रुपये का लोन दे दिया था। इसके बाद घर पर लोन की किस्त जमा करने का नोटिस पहुंचा तो दोनों भाइयों ने जमीन प्रॉपर्टी डीलर पर लोन के रुपये हड़पने का आरोप लगा दिया। मामले को गंभीरता से लेकर एसपी ने मामले की जांच कराई। इसमें अक्षय के द्वारा लगाए गए आरोप झूठे पाए गए।
विज्ञापन

एसपी अमित कुमार आनंद के मुताबिक प्रॉपर्टी डीलर ने दोनों भाइयों का लोन कराया था, जिसके बाद दोनों ने तीन-तीन लाख रुपये के दो प्लॉट खरीद लिए और कुछ पैसा अपने पास रख लिया था। जबकि, दो से तीन लाख रुपये प्रॉपर्टी डीलर को दे दिए थे। इन रकम को प्रॉपर्टी डीलर ने अपने पास रख लिया और बैंक के हिसाब से अपने पास रखे रुपयों की किस्त देने लगा। जबकि, दोनों भाइयों ने अपना सारा पैसा खर्च कर दिया और बैंक की किस्त समय से नहीं दे पाए।
एसपी के मुताबिक पुलिस की जांच में यह भी सामने आया कि प्रॉपर्टी डीलर और अक्षय का आपसी विवाद है। इसमें बैंक के अधिकारी-कर्मचारियों की कोई संलिप्ता नहीं पाई गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें