फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: सीओ पर गोली चलाने और पुलिसकर्मियों से कारतूस लूटने का आरोपी गिरफ्तार

Mon, 06 Jan 2025 12:32 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। 24 नवंबर को जामा मस्जिद सर्वे के दौरान हुए बवाल में सीओ अनुज चौधरी पर गोली चलाने का आरोपी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ल नाला निवासी सलीम को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने पुलिस को पूछताछ में बताया है कि वह पुलिसकर्मियों से कारतूस लूट में भी शामिल था। पुलिसकर्मियों से लूटे गए पांच कारतूस बरामद किए गए हैं। आरोपी से 312 बोर का तमंचा भी बरामद किया है। एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि आरोपी ने बताया है कि वह घटना के बाद से दिल्ली के सीलमपुर इलाके में रहकर मजदूरी कर रहा था। अब घर लौटा था तो गिरफ्तार किया गया है।एसपी ने बताया कि जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान जो बवाल हुआ था उसमें सीओ अनुज चौधरी पर फायर किया गया था। वीडियो के आधार पर आरोपी सलीम की पहचान हुई थी। आरोपी की तलाश की जा रही थी। रविवार को भूरे खां की जियारत के नजदीक से आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। एसपी ने बताया कि घटना में शामिल 52 आरोपी जेल भेजे जा चुके हैं। इसमें तीन महिलाएं भी शामिल हैं। वहीं, दूसरी ओर नखासा थाना पुलिस ने हिंदूपुरा खेड़ा निवासी एक महिला को गिरफ्तार किया है। महिला का पत्थरबाजी करते हुए वीडियो सामने आया था। इसके आधार पर ही उसकी गिरफ्तारी की गई है। महिला को सोमवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

सात एफआईआर में 2750 आरोपी हैं अज्ञात शामिल, 91 आरोपी वांछित घोषित
24 नवंबर को हुए बवाल में संभल कोतवाली में पांच और नखासा थाने में दो एफआईआर दर्ज की गई थीं। इसमें 40 नामजद और 2750 अज्ञात आरोपी बनाए गए थे। जिसमें 52 आरोपी जेल भेजे जा चुके हैं। 450 आरोपियों की फोटो सामने आई है। इसमें 91 आरोपी ऐसे हैं जिनको वांछित घोषित कर दिया गया है। यह आरोपी पुलिस की पकड़ में नहीं आ रहे हैं। एसपी का कहना है कि इन आरोपियों के खिलाफ वारंट जारी कराया जाएगा। यदि इसके बाद भी आत्मसमर्पण नहीं करते हैं तो इनाम घोषित किए जाने की प्रक्रिया शुरू कराई जाएगी। अन्य आरोपियों की भी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें