फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: नमाज को लेकर पालनपुर गांव में दो समुदायों के बीच तनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा। गांव पालनपुर में स्थित मदरसे में नमाज पढ़ने को लेकर दो समुदायों के बीच तनाव की स्थिति है। पुलिस ने सुरक्षा के लिहाज से दोनों पक्षों के सात-सात लोगों को शांति भंग की आशंका में निरुद्ध किया है।
विज्ञापन

एसडीएम ने दोनों पक्षों के लोगों को ढाई-ढाई लाख रुपये के मुचलके में पाबंद किया है। हालांकि गांव के जिम्मेदार लोगों का कहना है कि किसी शरारती तत्व ने पंचायत चुनाव के मद्देनजर अधिकारियों से शिकायत की है। पालनपुर गांव में काफी अरसे से मदरसा बना हुआ है।
कुछ दिन पहले किसी शख्स ने अधिकारियों को शिकायत कर दी कि गांव के मदरसे में नमाज पढ़ी जा रही है। अधिकारियों के आदेश पर थाना पुलिस ने मौके पर जाकर स्थिति का निरीक्षण किया। प्रभारी निरीक्षक बालेंद्र कुमार ने बताया कि गांव में स्थिति सामान्य है।
विज्ञापन

लेकिन सुरक्षा के लिहाज से एक पक्ष से भोपाल सिंह, पीतम सिंह, कुलवीर सिंह, तेजप्रकाश, जसवीर सिंह, बलवीर सिंह, राजवीर सिंह व दूसरे पक्ष के शाहिद, रजब अली, इरफान, सद्दाम हुसैन, यामीन, जहांगीर और यामीन अहमद को शांति भंग की आशंका में निरुद्ध किया गया है।
एसडीएम ने पुलिस की रिपोर्ट के आधार पर दोनों पक्षों को ढाई-ढाई लाख रुपये के मुचलके से पाबंद किया है। पुलिस ने चेतावनी दी है कि कानून व्यवस्था प्रभावित होने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें