फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेट की बुनियाद है टेनिस बाॅल, एलएलसीटेन-10 बड़ा मंच : मोहम्मद कैफ

Thu, 16 Jan 2025 02:22 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अमरोहा

सार

पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर व एलएलसीटेन-10 क्रिकेट लीग के फिटनेस मेंटर मोहम्मद कैफ ने कहा कि टेनिस बाॅल क्रिकेट की बुनियाद है।
विज्ञापन
एलएलसी टेन10 - फोटो : LLC Ten10
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर व एलएलसीटेन-10 क्रिकेट लीग के फिटनेस मेंटर मोहम्मद कैफ ने कहा कि टेनिस बाॅल क्रिकेट की बुनियाद है। युवाओं को प्रतिभा दिखाने लिए एलएलसीटेन-10 के रूप में बड़ा प्लेटफाॅर्म मिल रहा है। मैंने भी टेनिस बाल से खूब क्रिकेट खेला है। युवाओं को अपना शत प्रतिशत देते हुए आगे बढ़ना है। सभी खिलाड़ियों को मेरी ओर से शुभकामनाएं। बुधवार को रजबपुर क्षेत्र में हाईवे पर स्थित वेंक्टेश्वरा यूनिवर्सिटी में आयोजित लीग के ट्रायल के दौरान यह बातें उन्होंने कहीं।
विज्ञापन

दोपहर 12:30 बजे मोहम्मद कैफ वेंक्टेश्वरा यूनिवर्सिटी पहुंचे। उन्होंने कहा कि मैं भी इलाहाबाद से हूं। जिस तरह का ट्रायल आज हो रहा है, उस तरह मैंने भी ट्रायल दिए हैं। मैं गारंटी से कह सकता हूं कि यह ऐसा गेम है जो, दिखता तो बहुत आसान है लेकिन सच मायने में है नहीं। इसके लिए आपके पास स्किल होनी चाहिए। इसमें अच्छी बल्लेबाजी के साथ-साथ गेंदबाजी भी करनी होती है।

कैफ ने कहा कि ट्रायल के दौरान घबराहट होती है क्योंकि इतनी भीड़ के सामने प्रदर्शन करना होता है। पहले इतने कैमरे नहीं होते थे लेकिन अब तो कैमरों के सामने बल्लेबाजी व गेंदबाजी करने का अलग दबाव होता है। आज जो प्लेयर यहां ट्रायल देने आए हैं, उन सभी को शुभकामनाएं।
विज्ञापन

इस अवसर पर संस्थापक अध्यक्ष वेंक्टेश्वरा समूह व वेंक्टेश्वरा मुरादाबाद टीम के ऑनर सुधीर गिरी, प्रतिकुलाधिपति वेंक्टेश्वरा यूनिवर्सिटी एवं मुख्य प्रवक्ता राजीव त्यागी, सीईओ अजय श्रीवास्तव, कुलपति प्रोफेसर कृष्ण कांत दवे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें