फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो स्थानों पर बाइकों की भिड़ंत में दस घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
रहरा हसनपुर मार्ग पर बाइकों की दो अलग-अलग स्थानों पर हुई भिड़ंत में दस लोग घायल हो गए। घायलों का अस्पताल में उपचार कराया गया।
विज्ञापन

कोतवाली के गांव गंगाचोली निवासी उमेश, बलराम व राजपाल शुक्रवार को होली के त्योहार पर रहरा क्षेत्र में रिश्तेदारी में जा रहे थे। रहरा हसनपुर मार्ग पर खुशहालपुर मोड़ के नजदीक पीछे से आई बाइक से टक्कर हो गई। जिसमें दूसरी बाइक पर सवार रहरा थाना क्षेत्र के गांव भूरा वाली मढैया निवासी प्रेमपाल, देवकी तथा गायत्री भी घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

उधर, रहरा थाना क्षेत्र के गांव चचौरा निवासी अंकित व यशवीर बाइक पर सवार होकर रहरा से गवां की दिशा में जा रहे थे। रहरा में हनुमान मंदिर के पास सामने से आई बाइक टकरा गई। जिसमें इनके अलावा दूसरी बाइक पर सवार जिला संभल के हयातनगर थाना क्षेत्र के गांव अमावती निवासी धर्मेंद्र सिंह व नेमवती घायल हो गए। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इन घटनाओं में कोई कानूनी कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें