फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: गजरौला-अमरोहा की दस फर्म सीजीएसटी अधिकारियों के रडार पर

Wed, 18 Sep 2024 07:36 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)। गजरौला और अमरोहा में 10 फर्म केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर विभाग के संदेह के घेरे में हैं। विभाग के अफसरों को शक है कि फर्म अस्तित्व में नहीं, बल्कि कागजों में चल रही हैं। उनका भौतिक सत्यापन कराने का निर्देश दिया है। कहा है कि मौके पर जाकर देखें कि फर्म अस्तित्व में है या नहीं।
विज्ञापन

केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर विभाग के जिले में दो परिमंडल हैं। गजरौला परिमंडल और अमरोहा परिमंडल। गजरौला परिमंडल में दो हजार से अधिक फर्म पंजीकृत हैं, जबकि अमरोहा में तीन हजार फर्म एवं कंपनियों का पंजीकरण है। विभाग का मानना है कि फर्म स्वामी टैक्स चोरी करने के लिए हर संभव कोशिश करते हैं। फर्जी फर्म का पंजीकरण करा लेते हैं। जो मौके पर अस्तित्व में नहीं होती हैं। विभाग के लखनऊ मुख्यालय से मेरठ के क्षेत्रीय मुख्यालय को ऐसी फर्म और कंपनियों की सूची जारी की गई, जो संदेह के घेरे में हैं। इनमें अमरोहा जिले के दोनों परिमंडल में पंजीकृत 10 फर्म भी शक के दायरे में आई हैं। उन पर टैक्स चाेरी करने के लिए फर्जी पंजीयन होने का शक है। इसलिए दोनों परिमंडल के अधीक्षकों को निर्देश दिए गए हैं कि मौके पर जाकर भौतिक सत्यापन करें। गजरौला परिमंडल के अधीक्षक निशान सिंह ने पुष्टि करते हुए कहा कि संदेह के घेरे में आईं फर्मों का भौतिक सत्यापन कराया जा रहा है। वह स्टाफ के साथ खुद मौके पर जाकर सत्यापन कर रहे हैं कि फर्म या कंपनी है या नहीं। फर्म संचालित हो रही है या बंद पड़ी है। उसके पैन कार्ड, आधार कार्ड और अन्य सभी कागजात चेक किए जा रहे हैं। जिससे संदेह दूर हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें