फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: दस कीटनाशक दवाओं की बिक्री पर 60 दिनों का प्रतिबंध

Wed, 18 Sep 2024 07:35 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। बासमती चावल के निर्यात में बाधा बन रहे दस कीटनाशक दवा की बिक्री और इस्तेमाल को शासन ने साठ दिनों के लिए प्रतिबंधित कर दिया है। साथ ही इन कीटनाशकों के मिश्रण यानी साल्ट से बने अन्य कीटनाशकों का भी उपयोग नहीं किया जा सकेगा।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी बबलू कुमार ने बताया कि मंडल के पांचों जिलों में सुगंधित बासमती धान की खेती बड़े क्षेत्रफल पर की जाती है। मंडल में बासमती धान का उत्पादन करीब नौ लाख टन होता है। उन्होंने कहा कि अमेरिका व यूरोपीय देशों में चावल की बड़ी मांग रहती थी। लेकिन पिछने तीन सालों से निर्यात में कमी आई है। फसल में इस्तेमाल होने वाले कीटनाशक इसकी बड़ी वजह माने गए हैं। आखिरी समय में कीटनाशकों का प्रभाव चावलों पर रह जाता है। उन्होंने बताया कि बासमती चावल के निर्यात व खपत में बाधा न आए, इसलिए ट्राईसाईक्लाजोल, क्लोरपाईरीफाॅस, इमिडाक्लोप्रिड, प्रोपिकोनाजोल, बुप्रोफेजिन, एसिफेट, थायोमेथाक्साम, प्रोफेनोफास, हेक्साकोनाजोल एवं कार्बेन्डाजिम का धान की फसल में इस्तेमाल 60 दिन के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया है।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें