फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बाइकों की भिड़त में किशोरी की मौत, पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। दो बाइकों की भिड़ंत में एक किशोरी की मौत समेत पांच लोग घायल हुए हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं परिजनों ने बगैर किसी कानूनी कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

रविवार की रात गांव मुनव्वरपुर निवासी सुशील कुमार अपनी भतीजी मनु, बेटे गोलू और तासू के साथ बाइक पर सवार होकर अमरोहा की तरफ से गांव लौट रहे थे। रास्ते में लालू नांगला गांव के पास उनकी बाइक सामने से आ रही दूसरी बाइक से टकरा गई। इस बाइक पर रजबपुर थानाक्षेत्र के महेशरा गांव निवासी महबूब अली, उसकी पत्नी अमीर जहां सवार थे। दोनों बाइकों की भिड़ंत में मनु (15) की मौके पर मौत हो गई। जबकि अन्य पांच लोग घायल हो गए। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। एसओ सुरेश गौतम ने बताया कि मनु के परिजनों ने बगैर पुलिस कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें