फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: पतंग उड़ाते समय विद्युत लाइन की चपेट में आया किशोर, मौत

Mon, 21 Aug 2023 01:35 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। छत पर पतंग उड़ाते समय मोहल्ला इस्मामनगर निवासी समीर (14 वर्ष) पुत्र जाबिर की ऊपर से गुजर रही विद्युत लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने बिना किसी कार्रवाई के शव का दफीना कर दिया है।
विज्ञापन

गांव नाजपुर निवासी जाबिर अपने परिवार के साथ बीते चार वर्ष से अमरोहा नगर के मोहल्ला इस्लामनगर में खुर्शीद के मकान पर किराये पर रहते हैं। उनके चार बच्चे हैं। रविवार दोपहर बाद उनका दूसरे नंबर का 14 वर्षीय बेटा समीर छत पर पतंग उड़ा रहा था। बताया जाता है कि छत के ऊपर से विद्युत लाइन गुजर रही है। वह पतंग उड़ाते हुए लाइन की चपेट में आ गया और करंट लगने से झुलस गया। गंभीर हालत में परिजन उसे निजी अस्पताल में ले गए। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे से परिजनों में कोहराम मच गया है। उधर, परिजनाें ने बिना किसी कार्रवाई के समीर के शव का दफीना कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें