फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: घर में घुसकर किशोरी से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Sun, 08 Mar 2026 01:51 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
डिडौली। मोहल्ले के रहने वाले युवक ने घर में घुसकर 14 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म किया। विरोध करने पर मारपीट की। शोर मचाने पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। तभी आरोपी को रंगेहाथ पकड़ लिया। बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया। मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

यह मामला जोया के एक मोहल्ले का है। यहां पर कारोबारी का परिवार रहता है। शुक्रवार की शाम पांच बजे उनकी बेटी घर पर थी। तभी मोहल्ले का रहने वाला अभिषेक घर में घुस आया और किशोरी के साथ जबरदस्ती करने लगा। विरोध करने पर मारपीट की और कपड़े फाड़ दिए। बाद में किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान भी किशोरी ने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गई। शोर मचाने पर मोहल्ले के लोगों की भीड़ जमा हो गई। तभी आरोपी अभिषेक को मौके पर पकड़ लिया। पहले परिजनों ने उसकी जमकर पिटाई की और बाद में पुलिस के हवाले कर दिया। सीओ सिटी अभिषेक यादव ने बताया कि मामले में पीड़िता की माता की तहरीर पर अभिषेक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। बाद में आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें