फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौच को गई किशोरी से छेड़खानी, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर। कोतवाली क्षेत्र के गांव में जंगल में शौच को गई थी। आरोप है कि इसी बीच गांव के ही एक युवक ने उसे पकड़ लिया और उसके साथ छेड़खानी की। शोर मचाने पर आरोपी भाग गया। पुलिस से शिकायत की गई। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली। आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

पीड़िता के चाचा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सत्रह वर्षीय भतीजी बुधवार को घर के पास ही खेत में शौच के लिए गई थी। इसी बीच गांव के ही एक युवक ने उसे पकड़ कर खीच लिया। छेड़खानी की। किशोरी ने शोर मचा दिया। शोरशराबा सुनकर मौके पर पहुंचे तो आरोपी फरार हो गया। इसके बाद किशोरी ने घर पहुंचकर मामले की जानकारी परिजनों को दी।
जानकारी होने पर परिजनों को होश उड़ गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली और आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पीके चौहान ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर गांव के ही सूरज के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। न्यायालय में पेश किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें