फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: नौकरी का झांसा देकर किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, एक गिरफ्तार

Thu, 02 Oct 2025 02:07 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। नौकरी लगवाने का झांसा देकर नौगांवा सादात के बाकीपुर निवासी सोनू बिजनौर की किशोरी को अमरोहा ले आया। एक कमरे में ले जाकर दोस्त के साथ मिलकर सामूहिक दुष्कर्म किया। उसके अश्लील फोटो बना लिए।
विज्ञापन

शिकायत करने पर वायरल करने की धमकी दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी सोनू को गिरफ्तार कर लिया। उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। पुलिस आरोपी सोनू के साथी की तलाश कर रही है। बिजनौर के एक मोहल्ले में कारोबारी का परिवार रहता है। आरोप है कि नौगांवा सदात थानाक्षेत्र के बाकीपुर निवासी सोनू ने कारोबारी की भतीजी को नौकरी लगवाने का झांसा देकर 21 सितंबर को धनौरा बुलाया था।
इसके बाद सोनू किशोरी को बाइक पर बैठकर अमरोहा ले आया। यहां सोनू किशोरी को अटल चौक के पास स्थित एक होम्योपैथिक क्लीनिक के ऊपर बने कमरे में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद सोनू के दोस्त ने भी किशोरी से दुष्कर्म किया। घटना से किशोरी घबरा गई। सोनू ने घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। आरोपियों ने किशोरी के अश्लील फोटो खींच लिए और वायरल करने की धमकी दी।
विज्ञापन

इसके बाद आरोपी सोनू किशोरी को मंडी धनौरा शेरपुर चुंगी छोड़कर भाग गया। किसी तरह घर पहुंची किशोरी ने परिजनों को आपबीती बताई। किशोरी को लेकर अमरोहा पहुंचे परिजनों ने सोनू और उसके अज्ञात साथी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। सीओ सिटी शक्ति सिंह ने बताया कि मामले में सोनू गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। उसके साथी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें