फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: भाजपा के जिला महामंत्री को दी धमकी, मुकदमा

Thu, 02 Oct 2025 02:06 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
सैदनगली (अमरोहा)। सीएम योगी आदित्यनाथ के पूर्व ओएसडी अभिषेक कौशिक के भाई व भाजपा के जिला महामंत्री अभिनव कौशिक को फोन पर जान से मारने की धमकी दी गई है। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सैदनगली के अभिनव कौशिक भाजपा के जिला महामंत्री हैं। उनके बड़े भाई अभिषेक कौशिक सीएम योगी के ओएसडी रह चुके हैं। वहीं, उनकी भाभी डाॅ. अनुकीर्ति चौधरी सैदनगली नगर पंचायत की अध्यक्ष हैं। पुलिस को तहरीर देकर अभिनव ने बताया कि करीब छह महीने पहले घर पर आकर अज्ञात व्यक्तियों ने निजी वाहन व घर की वीडियो बनाई थी। इसके बाद 21 सितंबर को उनके मोबाइल पर अंजान नंबर से कॉल आई और जान से मारने की धमकी दी। कहा कि एक्सीडेंट कराकर जान से मार दिया जाएगा।
उन्होंने कॉल की रिकार्डिंग भी पुलिस को सौंपी है। भाजपा नेता को मिली धमकी से कार्यकर्ताओं में रोष है। उन्होंने जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की है। सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। मोबाइल सीडीआर, मोेबाइल लोकेशन व अन्य माध्यमों से आरोपी की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें