फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकाह के आठ दिन बाद ही दिया बीवी को तीन तलाक

विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर। निकाह के आठ दिन बाद दहेज में कार की मांग को लेकर पत्नी को तीन तलाक देने का मामला सामने आया है। शादी के बाद मायके गई नवविवाहिता को पति ने ससुराल पहुंचकर तीन तलाक दे दिया। मामले में पति समेत आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन

नगर निवासी शबनम की शादी दस अगस्त को मुरादाबाद के हरथला थाना क्षेत्र के नया गांव मऊ निवासी सद्दान के साथ हुई थी। शबनम ने पुलिस को बताया कि पिता ने अपनी हैसियत के अनुसार बाइक और उपहार स्वरूप अन्य सामान भेंट किया था। लेकिन, शादी में मिले सामान से पति और ससुराल वाले खुश नहीं थे। आरोप है कि वह कार और पांच लाख रुपये की मांग करने लगे। दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर शबनम को घर से निकाल दिया। इसके बाद शबनम मायके आ गई। बताया कि 18 अगस्त को पति मायके में ही पहुंच गया और दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर तलाक-तलाक-तलाक कहकर चला गया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर दहेज के लिए तीन तलाक देने के मामले में पति सद्दान, सास छोटी, ससुर बब्बन, देवर बाबू, देवर नदीम निवासी मोहल्ला हरथला सिविल लाइंस मुरादाबाद, इसके अलावा नंद सीमा व नंदोई हाशिम निवासी मोहल्ला सरायतरीन संभल, नंदोई सद्दाम निवासी मोहल्ला पट्टी वाला, कांठ मुरादाबाद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें