फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकाह के दो महीने बाद विवाहिता को तीन तलाक

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। विवाहिता ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने और पति पर तीन तलाक देने का आरोप लगाते हुए छह लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन

नगर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी युवती की शादी मोहल्ला नल नई बस्ती निवासी खालिद के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी से पहले विवाहिता निजी अस्पताल में नौकरी करती थी। तभी खालिद ने उसे शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए थे। पुलिस कार्रवाई से बचने के लिए उसने तीन जून 2021 को निकाह कर लिया। ईद के बाद रुखसती करने की बात कही थी। तभी से विवाहिता अपने मायके में पिता के घर रहती है। आरोप है कि 27 जून को पति अपने परिजनों के साथ मायके आया और दहेज में दो लाख रुपये और मोटरसाइकिल की डिमांड की। पति खालिद ने तीन तलाक देकर रिश्ता तोड़ दिया। घर आने पर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगाकर जान से मार की धमकी दी। पीड़िता ने इसकी शिकायत कोतवाली पुलिस से की तो कोई सुनवाई नहीं हुई। लिहाजा, उसने एसपी पूनम को शिकायती पत्र देकर इंसाफ की गुहार लगाई। इंस्पेक्टर आरपी शर्मा ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर पति खालिद, ननदोई सरताज, देवर अजीम, ननद सबीना, राबिया और अशरफ के खिलाफ दहेज उत्पीड़न व तीन तलाक की धाराओं में एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें