फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: दोस्तों के साथ नहा रहा किशोर गंगा में बहा, तलाश

Sat, 31 May 2025 02:23 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)। दोस्तों के साथ तिगरी गंगा में नहा रहा अरुण (16) तेज पानी में बह गया। गोताखोरों ने उसकी तलाश की, लेकिन वह नहीं मिला। शुक्रवार दोपहर शाहपुर निवासी अरुण व गजेंद्र और बछरायूं थानाक्षेत्र के गांव लखमिया के गौरव व सौरभ तिगरी में नहाने गए थे। नहाते समय अरुण गहरे पानी में चला गया और तेज बहाव के साथ बह गया।
विज्ञापन

दोस्तों ने बचाने का प्रयास किया, लेकिन नाकाम रहे। साथियों के शोर मचाने पर गंगा तट पर मौजूद लोग बचाने के लिए दौड़ पड़े। जानकारी होने पर पुलिस पहुंची और गोताखोर बुलाए। किशोर को तलाश करने के लिए गोताखोरों ने काफी देर तक गंगा जल में अभियान चलाया। किशोर का पता नहीं चला। सीओ श्वेताभ भास्कर का कहना है कि किशोर को तलाश करने के लिए गोताखोर लगाए गए थे, लेकिन उनको नहीं मिला। शनिवार को भी गोताखोर लगाए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें