अमरोहा। स्पोर्ट्स स्टेडियम मलीखेड़ा में चल रही प्रदेश स्तरीय महिला कबड्डी प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल में मुरादाबाद, आजमगढ़, लखनऊ और वाराणसी ने जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में जगह बना ली। शनिवार को सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे।
खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में आयोजित प्रतियोगिता के दूसरे दिन जिला सहायक आयुक्त खाद्यान विनय अग्रवाल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मुकाबलों का शुभारंभ किया। जिला क्रीड़ा अधिकारी देशकांत त्यागी ने उनका बुके भेंटकर स्वागत किया।
क्वार्टर फाइनल में मुरादाबाद ने आगरा हॉस्टल को 39-36, आजमगढ़ ने मिर्जापुर मंडल को 23-17, लखनऊ ने मेरठ को 35-30 और वाराणसी ने आगरा मंडल को 36-31 से हराया।
इससे पहले प्री-क्वार्टर फाइनल में मुरादाबाद ने प्रयागराज को 42-27, सहारनपुर ने मिर्जापुर को 36-17, मेरठ ने अयोध्या को 23-16 और वाराणसी ने अलीगढ़ को 35-3 से हराया। अन्य मुकाबलों में मिर्जापुर ने अलीगढ़ को 35-16 और गोरखपुर को 33-21, अयोध्या ने झांसी को 28-14, वाराणसी ने देवीपाटन को 21-8, प्रयागराज ने बरेली को 28-19, मुरादाबाद ने अयोध्या को 26-7 और चित्रकूट को 32-16, आजमगढ़ ने देवीपाटन को 16-7 तथा अलीगढ़ ने गोरखपुर को 29-15 से हराया।
प्रतियोगिता का संचालन डॉ. संजीव कुमार चौहान ने किया। निर्णायक मंडल में अजय शर्मा, रामपाल सिंह, सराफत अली, नीतू गुप्ता, संदीप कुमार, विकास सिंह, डॉ. रकम सिंह और हेमंत सिंह सहित अन्य निर्णायक मौजूद रहे।