फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोमांचक मुकाबले में जीती गुरूग्राम की टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। चार दिवसीय स्व. चौधरी चन्द्रपाल सिंह आल इंडिया वॉलीबॉल टूर्नामेंट के अंतिम दिन आज खेल का शुभारंभ विधायक महबूब अली ने किया। समापन और फाइनल मैच पारस क्लब हरियाणा और गुरुग्राम के बीच खेला गया। इसमें रोमांचक मुकाबले में गुरुग्राम की टीम ने 25-18,25-15,16-25,23-25,15-6 से मैच जीतकर प्रथम पुरस्कार और 31000 रुपये की इनाम राशि अपने नाम किया।
विज्ञापन

दूसरे स्थान पारस क्लब हरियाणा की टीम रही जिसे ट्राफी और 21000 रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया तथा तृतीय स्थान पर सिरसा हरयाणा की टीम रही जिसे ट्राफी और 11000 रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया। इस मौके पर सरजीत सिंह, प्रनदीप सिंह, हरबख्श सिंह, राजवीर सिंह, श्याम सिंह, प्रीतम सिंह एवं युवक मंगल दल के सभी सदस्य मौजूद रहे। निर्णायक मंडल में राष्ट्रीय रेफरी प्रवीण खोक्कर, निशांत शर्मा, अजीत सिंह और इस्सर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें