अमरोहा। शार्टसर्किट से घर में आग लगने से बाइक और अन्य सामान जल गया। आग लगने से डेढ़ लाख रुपये का नुकसान बताया जा रहा है। ग्रामीणों ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना देहात थाना क्षेत्र के गांव लालू नगला की है। यहां पर असगर अली का परिवार रहता है। असगर अली डीसीएम चालक हैं। गुरुवार रात उनकी पत्नी व बच्चे खाना खाकर कमरे में सोने चले गए। लगभग दस बजे घर के बाहर स्थित बिजली मीटर में फाल्ट हो गया। जिससे घर के केबल में भी आग लग गई। देखते ही देखते सामान भी जलने लगा। आग लगती देख परिजन बाहर निकल आए, गांव के लोग भी मौके पर जमा हो गए। बिजलीघर फोन कर सप्लाई बंद कराई। ग्रामीणों ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जब तक ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया उस समय तक बरामदे में खड़ी बाइक, कपड़े, बर्तन, चारपाई समेत लगभग डेढ़ लाख रुपये का सामान जल चुका था। दमकल को सूचना नहीं दी गई है। इस घटना से गांव में अफरातफरी मची रही।