फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गजरौला में आई क्राइम ब्रांच की टीम, मोबाइल सिम विक्रेताओं से पूछताछ कर लौटी

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला(अमरोहा)। नगर में सफेद रंग की क्वालिस में आए चार लोगों ने गली-मोहल्लों में खुलीं मोबाइल की दुकानों पर पहुंचकर वहां सिम बेचे जाने के संबंध में जानकारी की। चर्चा है कि गाड़ी में आए लोग अलीगढ़ क्राइम ब्रांच के थे। वहीं टीम के द्वारा किसी को पकड़कर ले जाने की जानकारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

रविवार को चौपला और नाईपुरा में स्थित मोबाइल की दुकानों पर सफेद रंग की क्वालिस में आए चार लोगों ने दुकानदारों से सिम बेचे जाने की प्रक्रिया के संबंध में जानकारी जुटाई। दुकानदारों ने बताया कि अब तो आधार कार्ड वाले शख्स को ही सिम दिया जा सकता है और उसी के द्वारा उसे एक्टीवेट भी किया जाएगा। ऐसे में फर्जीवाड़े होना काफी मुश्किल है। बताते हैं कि टीम में शामिल लोगों ने दुकानदारों से सिम देने की प्रक्रिया भी जानी। इसके बाद लौट गई। चर्चा है कि गाड़ी में आए लोग अलीगढ़ क्राइम ब्रांच के थे। इस संबंध में जानकारी करने पर पुलिस ने बताया कि कि अलीगढ़ क्राइम ब्रांच के आने की जानकारी नहीं है। वहीं एक दुकानदार ने बताया कि अब सिम बेचने में फर्जीवाड़ा संभव ही नहीं है। बता दें कि शनिवार को अलीगढ़ में क्राइम ब्रांच की टीम ने छापा मार कर सिम बेचने वाले आठ लोगों को पकड़कर अपने साथ ले गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें