फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: पुरानी पेंशन बहाल करने को शिक्षकों ने निकाला मशाल जुलूस

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ चेतनारायण गुट के पदाधिकारियों की पुरानी पेंशन बहाल करने सहित कई मांगों को लेकर मशाल जुलूस निकाला। केंद्रीय कर्मियों की भांति नि:शुल्क चिकित्सा सुविधा दिलाने की मांग की। विरोध प्रदर्शन किया। जल्द मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

संघ के बैनर तले सैकड़ों शिक्षकों ने प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य और जिला संरक्षक चौधरी हरपाल सिंह के नेतृत्व में कुंदन माॅडल इंटर कॉलेज से टीपी चौराहे से होते हुए गांधी मूर्ति होकर जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय तक मशाल जुलूस निकाला। अपनी मांग का ज्ञापन देते हुए कहा कि माध्यमिक विद्यालयों में नियुक्त तदर्थ शिक्षकों के परिवार आर्थिक विपन्नता एवं भुखमरी के शिकार हो रहे है। उनकी सेवा समाप्ति पर पुनर्विचार करते हुए विनियमित किया जाए तथा उनका रोका हुआ वेतन तत्काल निर्गत किया जाए। शासन के आदेश 9 नवंबर को वापस लिया जाए, पुरानी पेंशन बहाल की जाए, एनपीएस के स्थान पर ओपीएस का लाभ दें तथा प्रदेश के सभी जनपदों के एनपीएस खातों की जांच कराई जाए।
इस दौरान जिला अध्यक्ष कैप्टन गुरमेज सिंह, जिला मंत्री डॉ. संजीव कुमार चौहान, चौधरी योगेन्द्र सिंह, रनदीप सिंह, मुनेंद्र सिंह, शाने हैदर, खजान सिंह, गुरदीप सिंह, अरुण शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें