फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Railway Update: दिसंबर से मार्च 2024 तक 22 जोड़ी टेनों रद्द, मुरादाबाद से गुजरने वाली रेलों के फेरे भी हुए कम

Thu, 30 Nov 2023 01:41 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

सीनियर डीसीएम ने बताया कि कोहरे के कारण शहीद, जनसेवा समेत 22 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। इसके अलावा सात ट्रेनों के फेरे घटाए गए हैं। मुरादाबाद मंडल से हर दिन 150 एक्सप्रेस ट्रेनें गुजरती हैं। 
विज्ञापन
मुरादाबाद रेलवे स्टेशन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेलवे ने कोहरे के कारण मुरादाबाद मंडल से गुजरने वाली 22 जोड़ी ट्रेनों को दो दिसंबर से मार्च 2024 तक रद्द रखने का निर्णय लिया है। इनमें शहीद, जनसेवा, डबल डेकर, अवध असम सहित 15 जोड़ी मेल एक्सप्रेस व दिल्ली-बरेली समेत सात जोड़ी पैसेंजर ट्रेनें शामिल हैं। इसके अलावा काशी विश्वनाथ, काठगोदाम-दिल्ली, रामनगर मुरादाबाद एक्सप्रेस समेत सात ट्रेनों के फेरे घटाए गए हैं।

विज्ञापन


मंडल में हर दिन 150 मेल एक्सप्रेस ट्रेनें गुजरती हैं। अब 22 जोड़ी यानी 44 ट्रेनें रद्द होने से करीब 106 ट्रेनें चलेंगी। रद्द की गई ट्रेनों में बुकिंग करा चुके हजारों यात्रियों को रेलवे पूरा रिफंड देगा। सीनियर डीसीएम सुधीर सिंह ने बताया कि कोहरे के कारण सुरक्षा की दृष्टि से (14617-18) बनमंखी-अमृतसर-बनमंखी जनसेवा एक्सप्रेस को रद्द कर दिया गया है। 

इसके अलावा (14606-05) योगनगरी ऋषिकेश-जम्मूतवी एक्सप्रेस, (14616-15) अमृतसर-लालकुआं-अमृतसर एक्सप्रेस, (14524-23) अंबाला-बरौनी-अंबाला एक्सप्रेस, (14308-07) बरेली-प्रयागराज-बरेली एक्सप्रेस, (14674-73) अमृतसर-जयनगर-अमृतसर शहीद एक्सप्रेस (14235-36) वाराणसी-बरेली-वाराणसी एक्सप्रेस, (14229-30) प्रयागराज-योगनगरी ऋषिकेश-प्रयागराज एक्सप्रेस, (12583-84) आनंदविहार-लखनऊ-आनंदविहार डबल डेकर एक्सप्रेस कैंसिल कर दिया गया है। 
विज्ञापन

 

 

साथ ही (15059-60) लालकुआं-अमृतसर-लालकुआं एक्सप्रेस, (18103-04) अमृतसर-टाटानगर-अमृतसर जलियांवाला बाग एक्सप्रेस, (15058-57) आनंदविहार-गोरखपुर-आनंदविहार एक्सप्रेस, (04652-51) अमृतसर-जयनगर क्लोन एक्सप्रेस, (12210-09) काठगोदाम-कानपुर-काठगोदाम साप्ताहिक एक्सप्रेस, (15621-22) कामाख्या-आनंदविहार-कामाख्या एक्सप्रेस दिसबंर को रद्द किया गया है।

सात ट्रेनों के घटा दिए गए फेरे

सीनियर डीसीएम ने कहा कि कोहरे में ट्रैक पर ट्रेनों की अधिकता न रहे और सुरक्षित संचालन हो सके, इसलिए सात ट्रेनों के फेरे भी घटाए गए हैं। उन्होंने बताया कि (15036-35) काठगोदाम-दिल्ली एक्सप्रेस दो दिसंबर से 29 फरवरी तक सप्ताह में तीन दिन चलेगी। (25036-35) रामनगर-मुरादाबाद-रामनगर एक्सप्रेस दो दिसंबर से 29 फरवरी 2024 तक सप्ताह में तीन दिन चलेगी।
 

(15909-10) लालगढ़-डिब्रूगढ़ अवध असम एक्सप्रेस सप्ताह में सिर्फ एक दिन चलेगी। (15127-28) वाराणसी-नई दिल्ली-वाराणसी काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस एक दिसंबर से 29 फरवरी 2024 तक सप्ताह में चार दिन चलेगी। (12523-24) न्यूजलपाईगुड़ी-नई दिल्ली-न्यूजलपाईगुड़ी एक्सप्रेस पांच दिसंबर से 28 फरवरी तक सप्ताह में सिर्फ एक दिन चलेगी।

ये पैसेंजर ट्रेनें की गई हैं निरस्त

(04303-04) बरेली-दिल्ली-बरेली पैसेंजर, (04335-36) मुरादाबाद-गाजियाबाद-मुरादाबाद पैसेंजर, (04379-80) रोजा-बरेली-रोजा पैसेंजर, (04319-20) लखनऊ-शाहजहांपुर-लखनऊ पैसेंजर, (04355-56) लखनऊ-बालामऊ-लखनऊ पैसेंजर, (04305-06) शाहजहांपुर-बालामऊ-शहाजहांपुर पैसेंजर, (04337-38) सीतापुर-शहाजहांपुर-सीतापुर पैसेंजर को भी एक दिसंबर से एक मार्च तक निरस्त किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें