फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिषदीय विद्यालयों को निपुण बनाने में जुट जाएं शिक्षक : सीडीओ

Sat, 25 May 2024 11:53 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। निपुण भारत योजना के परिषदीय विद्यालयों को निपुण बनाने के संबंध में सीडीओ ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक ली। जिसमें विद्यालयों को निपुण बनाने की कार्ययोजनाओं पर विस्तृत चर्चा हुई। साथ ही विद्यालयों में आयोजित होने वाले समर कैंपों करने की आवश्यकता पर जोर दिया गया। सीडीओ ने अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए।
विज्ञापन

विकास भवन सभागार में आयोजित बैठक में सीडीओ अश्वनी मिश्रा ने निपुण विद्यालय बनाने हेतु कार्य योजना, सदर्शिका का प्रयोग अभिभावक सम्पर्क पंजिका, निपुण लक्ष्य ऐप पर मूल्यांकन, टाईम-मोशन का विद्यालयों में प्रयोग, शिक्षक डायरी, को-लोकेटेड आंगनबाड़ी में बच्चों का नामांकन, पाठ योजना पर चर्चा की। वहीं, इन विषयों पर ब्लॉक बार प्रगति के बारे में जाना। वहीं, विद्यालयों को तीन श्रेणी में संघर्षशील/ मध्यम / सक्षम में बाट कर निपुण बनाने पर बल दिया गया है। सीडीओ ने ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान विद्यालयों में समर कैंप लगाने के निर्देश दिए। कम्पोजिट विद्यालय शहबाजपुर गुर्जर, उच्च प्राथमिक विद्यालय कन्या धनौरा, कम्पोजिट विद्यालय कमालपुर काजी, कम्पोजिट विद्यालय मिठनपुर के अध्यापकों की प्रशंसा की।
कहा कि अभिभावकों से संपर्क कर 100 प्रतिशत पंजीकरण पर जोर दिया जाए। कहा जिन बच्चों के नामांकन आर्थिक कारणों से नहीं हो रहे है। उनके अभिभावकों को अन्य योजना का लाभ दिया जायेगा। जुलाई माह में बच्चों की उपस्थिति हेतु विशेष कार्यक्रम चलाकर 100 प्रतिशत उपस्थिति का लक्ष्य पूर्ण किया जाए। बीएसए डॉ. मोनिका ने बताया माह अक्टूबर में जनपद के 40 प्रतिशत विद्यालयों को निपुण विद्यालय घोषित करने का लक्ष्य रखा गया है। फरवरी 2025 में जनपद के 100 प्रतिशत विद्यालयों को निपुण विद्यालय घोषित करने का लक्ष्य रखा गया है। प्रथम चरण में एआरपी द्वारा गोद लिये 10 विद्यालय, समस्त संकुल विद्यालयों को निपुण विद्यालय घोषित करने का लक्ष्य रखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें