फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: पहाड़ों पर बारिश से तिगरी में जलमग्न हुईं पुरोहितों की झोपड़ियां

Sat, 25 May 2024 11:51 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)। उत्तराखंड में बादल फट जाने से हरिद्वार से गंगा में 27730 क्यूसेक व 38951 क्यूसेक पानी छोड़ा जाने के कारण अमरोहा जिले में गंगा उफान पर है। तिगरी में पुरोहितों व फूल प्रसाद बेचने वालों की झोपड़ी जलमग्न हो गईं। केवटों के ठिकानों में भी पानी भर गया। पानी से बचाने के लिए लोग सामान को समेट कर घर ले गए।
विज्ञापन

बाढ़ खंड के जेई सुभाष चंद्र गहलौत ने बताया कि शनिवार की सुबह छह बजे हरिद्वार से गंगा में 27730 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। शाम को 38751 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। जेई ने बताया कि उत्तराखंड में अचानक बादल फट जाने के कारण पानी छोड़ा गया है। जिससे गंगा उफान पर है।
अमरोहा जिले में तिगरी सामने गंगा का जल स्तर बढ़ गया। जिसने पुरोहितों, फूल प्रसाद बेचने वालों की झोंपड़ी, होटल, ढाबों को अपनी चपेट में ले लिया। उनमें बाढ़ का पानी भर गया। जहां दो दिन पूर्व सूखा दिखाई दे रहा था, वहां शनिवार की शाम कई-कई फिट पानी खड़ा हो गया।
विज्ञापन

गंगा के खादर इलाकों में कटान रोकने के लिए स्पर बनाए जा रहे हैं। जिन पर दाे करोड़ 40 लाख रुपये खर्च हो रहे हैं। स्पर घासीपुरा व सुनपुरा और मोहम्मदाबाद के सामने बन रहे हैं। मगर शनिवार को गंगा में आई अचानक बाढ़ से जल स्तर काफी बढ़ गया। स्पर स्थल पर पानी भर जाने के कारण स्पर बनाने का काम बंद कर दिया गया। पानी कम हो जाने पर स्पर बनाने का काम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें