फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: पुरानी पेंशन बहाली समेत कई मांगों को लेकर गरजे शिक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। पुरानी पेंशन की बहाली, पदोन्नति और स्थानांतरण समेत 12 मांगों को लेकर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने बुधवार बीएसए कार्यालय और कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपकर जल्दी ही समस्याओं का समाधान कराने की मांग की है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष यशपाल सिंह ने कहा कि कैशलेस चिकित्सा सुविधा का निर्णय स्वागत योग्य है लेकिन लंबे समय से लंबित शिक्षकों की कई मांगों का समाधान कराना अनिवार्य है। कहा कि एक अप्रैल 2005 के बाद नियुक्त शिक्षकों के लिए नई पेंशन व्यवस्था समाप्त कर पुरानी पेंशन बहाल होनी चाहिए। साथ ही एक अप्रैल 2005 से पहले चयनित लेकिन बाद में नियुक्ति या कार्यभार ग्रहण करने वाले शिक्षकों को भी पुरानी पेंशन का लाभ देने की मांग उठाई।
शिक्षकों ने सुप्रीम कोर्ट के एक सितंबर 2025 के आदेश के बाद टीईटी की अनिवार्यता के मुद्दे पर केंद्र सरकार से कानून बनाने की मांग की। इसके लिए उत्तर प्रदेश विधानसभा से प्रस्ताव पारित कर केंद्र को भेजने का आग्रह किया। सभी शिक्षकों के शैक्षिक और प्रशिक्षण प्रमाणपत्रों की एसटीएफ से जांच कराने के आदेश पर भी आपत्ति जताई। संघ ने इसे शिक्षकों के शोषण की आशंका बताते हुए आदेश पर रोक लगाने और इसके खिलाफ अपील करने की मांग की। इसके अलावा शिक्षकों ने प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में प्रधानाध्यापकों के पदों पर पदोन्नति, गैर टीईटी शिक्षकों को भी निर्धारित शर्तों के साथ पदोन्नति का अवसर देने और वर्ष 2020 में नियुक्त शिक्षकों के ब्रिज कोर्स की परीक्षा में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों की अनिवार्यता समाप्त करने की मांग उठाई।
विज्ञापन

संघ ने शीतकालीन अवकाश में अंतर्जनपदीय और पारस्परिक स्थानांतरण प्रक्रिया पूरी करने के साथ द्वितीय शनिवार और उपार्जित अवकाश का लाभ देने की भी मांग की। इस दौरान जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष पृथी सिंह, जिला मंत्री मुकेश चौधरी और जिला कोषाध्यक्ष अनीस अहमद, रामवीर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें