फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: मांगों को लेकर शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, बीएसए को ज्ञापन सौंपा

Tue, 12 Mar 2024 12:20 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। परिषदीय स्कूलों में दिये टैबलेट को पर्सनल आईडी के सिम से एक्टीवेट करने समेत 17 सूत्रीय मांगों को लेकर उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल (पूर्व माध्यमिक) शिक्षक संघ ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। पदाधिकारियों ने मांगों से संबंधित ज्ञापन बीएसए को सौंपा।
विज्ञापन

लर्निंग रिसोर्स पैकेज के तहत जिले के परिषदीय स्कूलों में शिक्षकों को 1701 टैबलेट का वितरण किया गया था। लेकिन विभाग द्वारा शिक्षकों को इन टैबलेट को सक्रिय करने के लिए सिम उपलब्ध नहीं कराए गए। वितरण होने के बाद से ही यह सिम स्कूलों की अलमारी में कैद रखे हैं। विभाग के अनुसार इन टैबलेट से शिक्षकों को ऑनलाइन हाजिरी के साथ-साथ डीबीटी, एमडीएम, प्रेरणा एवं दीक्षा एप समेत तमाम जानकारियां ऑनलाइन मोड में उपलब्ध करानी थी। लेकिन शिक्षकों ने इन टैबलेट को सक्रिय करने के लिए पर्सनल आईडी पर सिम लेने से हाथ खड़े कर लिए हैं। शिक्षक इसका पिछले काफी समय से विरोध जता रहे हैं।
सोमवार को उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल (पूर्व माध्यमिक) शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने पर्सनल आईडी पर सिम खरीद कर टैबलेट को सक्रिय करने का विरोध समेत विभागीय आईडी पर सिम उपलब्ध कराने, शिक्षकों का भविष्य निधि खाता ऑनलाइन करने, पुरानी पेंशन बहाल करने, बेसिक शिक्षकों की प्रधानाध्यापक जूनियर हाईस्कूल एवं सहायक अध्यापक जूनियर हाईस्कूल में पदोन्नति करने, वेतनमान विसंगति दूर करने, कैश लेस चिकित्सा सुविधा का लाभ अथवा बेसिक शिक्षकों को भी आयुष्मान कार्ड का लाभ दिये जाने समेत 17 मांगों से संबंधित मुख्यमंत्री को ज्ञापन बीएसए डॉ. मोनिका को सौंपा। शिक्षकों का साफ कहना है कि जब तक विभाग द्वारा सिम आदि उपलब्ध नहीं कराए जाएंगे वह टैबलेट को पर्सनल आईडी से सक्रिय नहीं करेंगे। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष विकास चौहान, महामंत्री राजदीप सिरोही, मुकेश पवार, नीरज यादव, जयदीप, अमित धारीवाल, कविराज सिंह, टीकम सिंह, पुनीत गुप्ता, शाहनवाज खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें