फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: बीएलओ बनाए शिक्षकों की भी प्रशिक्षण में ड्यूटी

Fri, 12 Sep 2025 02:24 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा।
विज्ञापन

जिले के प्राथमिक व कंपोजिट प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाओं का मॉड्यूल संपूर्ण पर आधारित पांच दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित होना है। इसमें तीन अलग-अलग ब्लॉक से शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जाना है लेकिन प्रशिक्षण के लिए कई ऐसे शिक्षकों का नाम शामिल कर लिया गया जिनकी ड्यूटी पहले से ही बीएलओ के लिए लगी हुई है। इसके अलावा कई ऐसे शिक्षकों का नाम भी प्रशिक्षण सूची में शामिल कर लिया गया जिनका गैरजनपद स्थानांतरण हो चुका है। इससे शिक्षकों में आक्रोश है।

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान बुढ़नपुर में 15 से 19 सितंबर तक प्राथमिक एवं कंपोजिट विद्यालयों के शिक्षकों को एकीकृत प्रशिक्षण मॉड्यूल संपूर्ण पर आधारित प्रशिक्षण दिया जाना है। प्रशिक्षण के पंचम चरण के लिए 10, 11 व 12 बैच को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसमें धनौरा, हसनपुर व गंगेश्वरी के 50-50 शिक्षकों का बैच बनाया गया है लेकिन प्रशिक्षण के लिए कई ऐसे शिक्षकों का नाम भी शामिल कर लिया गया जिनकी ड्यूटी पहले से ही मतदाता पुनरीक्षण अभियान में बीएलओ के रूप में लगाई गई है।
विज्ञापन


इतना ही नहीं प्रशिक्षण सूची में ऐसे कई शिक्षकों के नाम है, जिनका गैर जनपद स्थानांतरण हो चुका है। जबकि कई शिक्षकों का ब्लॉक भी बदल चुका है। बीएलओ की ड्यूटी छोड़कर प्रशिक्षण में शामिल होने पर शिक्षकों में कार्रवाई का डर भी सता रहा है।

शिक्षकों का कहना है कि बीएलओ की ड्यूटी से अनपुस्थित रहने पर एसडीएम स्तर से कार्रवाई की जाती है। शिक्षकों का कहना है कि प्रशिक्षण के लिए शिक्षकों की यह सूची लापरवाही के साथ तैयार की गई है। शिक्षकों ने इस सूची में बदलाव की मांग की है।
- बीएलओ की ड्यूटी के साथ-साथ प्रशिक्षण में प्रतिभाग करना संभव नही है। इससे शिक्षकों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। बीएलओ की ड्यूटी में लगे शिक्षकों को प्रशिक्षण से मुक्त रखा जाना चाहिए। - यशपाल सिंह, जिलाध्यक्ष, उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ
विज्ञापन

- बीएलओ के रूप में कार्य कर रहे शिक्षकों के प्रशिक्षण के लिए नामित होने की जानकारी हुई है। ऐसे शिक्षक बीएलओ का कार्य पूरा होने के बाद अगले सत्र में आयोजित होने वाले प्रशिक्षण शिविर में भाग ले सकते हैं। - प्रशांत कुमार, जिला समन्वयक, प्रशिक्षण
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें