क्लास रूम में शोर मचाने और शिक्षक को धक्का देने का आरोप लगाकर विद्यालय के चार शिक्षकों ने एक छात्र को कमरे में बंद कर पीटा, बाद में शिक्षकों ने छात्र को स्कूल से निकाल दिया। घर पहुंचे छात्र ने इस घटनाक्रम से परिजनों को अवगत कराया। छात्र के पिता ने इस मामले की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कोतवाली में तहरीर देकर आरोपी शिक्षकों के विरुद्घ कार्रवाई की। तहरीर के आधार पर पुलिस ने छात्र को मेडिकल मुआयना के लिए भेजा। दूसरी तरफ मारपीटा के इस मामले की एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हूई। फिलहाल पीड़ित छात्र को लगीं चोटों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
डिडौली कोतवाली क्षेत्र के जोया में एक व्यक्ति का परिवार रहता है। उनका बेटा अतरासी रोड स्थित एक कॉलेज में कक्षा 11 का छात्र है। बताया जाता है कि सोमवार को वह स्कूल गया था। क्लास में मौजूद कुछ बच्चे शोर मचा रहे थे। इस दौरान वह क्लास में पीछे बैठा था। तभी शिक्षक वहां पहुंचे और उसकी पीटाई करने लगे। बेवजह पिटाई से सहमे उसने शिक्षक को धक्का दे दिया। आरोप है कि इसके बाद शिक्षक अन्य तीन शिक्षकों को बुला लाया। इसके बाद चारों शिक्षकों के उसको क्लास रूम से बाहर लेकर आए और दूसरे कमरे में बंद करके बुरी तरह पीटा। शिक्षकों की पिटाई से उसको चोटें भी आई हैं। उसके शरीर चोटों के निशान है। छात्र की टांगों पर लगी चोरों के निशान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। थानाध्यक्ष सुनील मलिक ने बताया कि छात्र के पिता ी शिकायत के आधार पर छात्र का मेडिकल कराया गया है। मामले की जांच की जा रही है। इसके बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।