फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हथियारों के बल पर मंत्री के भांजे समेत सेल्समैनों को बंधक बना 1.92 लाख ले उड़े

Fri, 25 Nov 2016 11:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
रास्ते के विवाद में गई महिला की जान - फोटो : demo pic
विज्ञापन
रजबपुर(अमरोहा) में नोट बदलने के बहाने आए पांच नकाबपोश बदमाशों ने गुरुवार की रात नेशनल हाईवे 24 के किनारे गांव यकबगड़ी से सटे पेट्रोल पंप पर बिक्री के 1.92 लाख रुपये लूट लिए। पेट्रोल पंप कैबिनेट मंत्री महबूब अली के भांजे का है। वारदात से पहले बदमाशों ने पेट्रोल पंप के सेल्समैनों और मैनेजर को लाठियों और राड से जमकर पीटा।
विज्ञापन


फायरिंग भी झोंकी। जांघ में गोली लगने से एक सेल्समैन घायल हो गया। मैनेजर को गंभीर हालत में मुरादाबाद के कॉसमॉस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पेट्रोल पंप मालिक ने अज्ञात लोगों के खिलाफ डकैती की रिपोर्ट दर्ज कराई है। वारदात के बाद भाग रहे बदमाशों ने एक ट्रक चालक और क्लीनर के 40 हजार और एक कार चालक से 14 हजार लूट लिए।

धनौरा थाना क्षेत्र के हलुपुरा गांव निवासी मोहम्मद हुसैन, कैबिनेट  मंत्री महबूब अली के भांजे हैं। मोहम्मद हुसैन का रजबपुर थाना क्षेत्र के यकबगड़ी गांव के सामने हाईवे पर जेड फ्यूल स्टेशन नाम से पेट्रोल पंप है। मोहम्मद हुसैन का मुुरादाबाद निवासी भांजा इरफान पेट्रोल पंप पर बतौर मैनेजर काम करता है।  
विज्ञापन


हसनपुर कोतवाली के नगलिया मुंशी गांव निवासी चमन सिंह, करनपुर माफी का महिपाल सिंह, बछरायूं थाने के ढ्यौटी गांव निवासी सरताज और धनौरा थाने के शेरपुर बसी का सचिन पेट्रोल पंप पर सेल्समैन हैं। बोलेरो सवार पांच बदमाशों ने नकाब पहनकर पेट्रोल पंप पर लूटपाट को अंजाम दिया।

अपर पुलिस अधीक्षक नरेंद्र प्रताप सिंह भी घटनास्थल पहुुंचे और जानकारी की। मैनेजर को मुरादाबाद कॉसमॉस भर्ती कराया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक नरेंद्र प्रताप सिंह भी घटनास्थल पहुुंचे और जानकारी की। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें