रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर बाइक खड़ी करने से इन्कार करने पर शराब के नशे में आरपीएफ की महिला सिपाही से अभद्रता की। वह हंगामा करने लगा। आरपीएफ ने शिक्षक का रात में ही मेडिकल कराया। साथ ही रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। हालांकि बाद में उसे छोड़ दिया गया।
मामला शनिवार रात 10.30 बजे का है। आरपीएफ थानाध्यक्ष आशीष कुमार ने बताया कि थाने में तैनात एक महिला सिपाही प्लेटफाॅर्म नंबर एक पर गश्त कर रही थी। इस बीच एक 50 वर्षीय शख्स ने प्लेटफाॅर्म पर बाइक लेकर आ गया और खड़ा हो गया। उस समय स्टेशन पर नौचंदी एक्सप्रेस ट्रेन आ रही थी। महिला सिपाही ने बाइक के कारण यात्रियों को परेशानी होने की बात कहते हुए प्लेटफॉर्म से हटाने को कहा। आरोप है कि यात्रियों के सामने ही बाइक सवार महिला सिपाही से अभद्रता करने लगा। वह हंगामा करने लगा। समझाने पर भी वह नहीं माना। जानकारी करने पर पता चला कि वह आदमपुर थाना क्षेत्र के दूल्हेपुर अहीर गांव निवासी हरीश कुमार है। वह इंटर कॉलेज का शिक्षक है। उसके खिलाफ महिला सिपाही से अभद्र शब्दों के इस्तेमाल करने व रेलवे एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की। उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उसका मेडिकल कराया। मेडिकल में शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई। बाद में उसे जमानत पर छोड़ दिया गया।