फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: शिक्षिका ने जिला समन्वयक पर लगाए गंभीर आरोप

Mon, 09 Oct 2023 02:00 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। एक शिक्षिका ने बीएसए कार्यालय में तैनात एक जिला समन्वयक पर उस पर गलत नजर रखने का आरोप लगाया है। आरोप है कि जिला समन्वयक उसे व्हाट्सएप पर गलत मैसेज भेजता है और घूमने चलने का दबाव बनाता है। जिला स्तरीय अधिकारियों से शिकायत के बाद सुनवाई न होने पर पीड़िता ने अब मंडलायुक्त को व्हाट्सएप मैसेज के स्क्रीन शॉट साक्ष्य के तौर पर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

बीएसए कार्यालय के एक जिला समन्वयक पर आशिकी का भूत सवार है। जिला समन्वयक पिछले काफी समय से एक शिक्षिका को दबाव में लेने का प्रयास कर रहा है। शिक्षिका के अनुसार जिला समन्वयक सही सलामत नौकरी करने के एवज में अकेले में मिलने का दबाव बनाते हैं। कार में साथ घूमने के लिए कहते हैं। वह लगातार उन्हें व्हाट्स एप पर गलत मैसेज भेजता रहता है। आरोप लगाया कि जिला समन्वयक का चरित्र ठीक नहीं है। शिक्षिका द्वारा मंडलायुक्त को व्हाट्स एप भेजे गए मैसेज के स्क्रीनशॉट भी उपलब्ध कराए गए हैं। जिसमें जिला समन्वयक शिक्षिका को अंजाम भुगतने की धमकी दे रहा है। शिक्षिका का आरोप है कि वह उनको काफी समय से परेशान कर रहे थे। जिससे वह मानसिक तनाव में हैं। आरोप है कि जिला समन्वयक की पहले भी जिलाधिकारी, एसपी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से शिकायत की गई थी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। जिस पर परेशान शिक्षिका ने मंडलायुक्त को शिकायती पत्र भेजते हुए कार्रवाई की मांग की है। बीएसए डॉ. मोनिका का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। यदि ऐसा है तो गंभीर मामला है। इस संबंध में जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें