फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटर कालेज में शिक्षक और प्रधानाचार्य भिड़े

Sun, 09 Oct 2016 01:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
पढ़ाने का तरीका रोचक बनाने को दिया प्रशिक्षण - फोटो : Logo
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव मंगरौली में स्थित एक इंटर कालेज में मामूली बात पर प्रधानाचार्य व शिक्षक में जमकर मारपीट हुई। कालेज में मारपीट होते देख बच्चों में अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान जमकर हंगामा हुआ। मारपीट में शिक्षक घायल हो गया। पीड़ित शिक्षक मामले की तहरीर पुलिस को देने की तैयारी कर रहा है। 
विज्ञापन


हसनपुर निवासी पुनीत गुप्ता हसनपुर-रहरा रोड पर गांव मंगरौली में स्थित एक इंटर कालेज में नर्सरी के बच्चों को पढ़ाता था। छुट्टी के बाद पुनीत बच्चों को स्कूल से बाहर ट्यूशन भी पढ़ाता था। आरोप है कि  ट्यूशन पढ़ाने से प्रधानाचार्य को तकलीफ होती थी। प्रधानाचार्य ने ट्यूशन पढ़ाने का विरोध किया, लेकिन शिक्षक नहीं माना और ट्यूशन जारी रखा।

इसी को लेकर प्रधानाचार्य ने तीन दिन पहले पुनीत को कालेज में शिक्षण कार्य से मुक्त कर दिया था। आरोप है कि पुनीत शनिवार को कालेज में प्रधानाचार्य से नौकरी के बकाया रूपए लेने गया था। कहासुनी के बाद प्रधानाचार्य के साथ जमकर मारपीट हुई। कालेज में मारपीट होते देख बच्चों में अफरा-तफरी मच गई। जमकर हंगामा हुआ। 
विज्ञापन


मारपीट में पुनीत घायल हो गया। पीड़ित मामले की तहरीर पुलिस को देने की तैयारी कर रहा है। वहीं प्रधानाचार्य छतर सिंह का कहना है कि कालेज में शिक्षक का बच्चों की पढ़ाई में कम व ट्यूशन में ज्यादा ध्यान रहता था, इसीलिए उसे कालेज से निकाल दिया था। शिक्षक के साथ केवल धक्का-मुक्की हुई है। मारपीट जैसी कोई बात नहीं हुई।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें