फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुर्सियों को लेकर रामलीला में मारपीट

Sun, 09 Oct 2016 01:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र - फोटो : getty
विज्ञापन
कैलसा में देहात थाना क्षेत्र में रामलीला में कुर्सियों को लेकर दो गुटों में जमकर मारपीट हुई। जिससे रामलीला में अफरा तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने विवाद कर रहे युवकों को खदेड़ा। जिसके बाद शांति हुई। दो युवकों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन


देहात थाना क्षेत्र के जलालपुर घना गांव में शुक्रवार की रात रामलीला चल रही थी। आस पास के गांवों के दर्शक रामलीला मंचन देख रहे थे। इसी दौरान कुछ युवक सामने कुर्सियां डाल कर बैठ गए। जिससे पीछे बैठे लोगों को परेशानी हुई। विरोध करने पर कहासुनी के बाद देखते ही देखते दो गुटों में मारपीट होने लगी। जिससे रामलीला में अफरा तफरी मच गई। कैलसा चौकी पुलिस गांव में पहुंची।

रामलीला में विवाद कर रहे आरोपियों को पुलिस ने खदेड़ दिया। दो आरोपी हिरासत में लिए। चौकी इंचार्ज मोहम्मद आरिफ का कहना है कि रामलीला में कुर्सियों पर बैठने को लेकर विवाद हुआ था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शांत करा दिया। दो युवक हिरासत में लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें