फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हम सबने यह ठाना है, गंगा को स्वच्छ एवं निर्मल बनाना है

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)। नमामि गंगे (गंगा स्वच्छता पखवाड़ा) के तहत गंगा की स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से आयोजित पदयात्रा में गंगा को स्वच्छ एवं निर्मल बनाने का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन

सोमवार की शाम विधायक राजीव तरारा ने बस्ती में ज्ञान भारती इंटर कालेज से आरंभ हुई पदयात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इससे पूर्व उन्होंने कहा कि गंगा हमारी विचारधारा और आस्था से जुड़ी हुई है। इसलिए इसे निर्मल बनाना हम सभी का दायित्व है। ज्ञान भारती इंटर कालेज प्रधानाचार्य अशोक कश्यप ने भी गंगा की स्वच्छता पर विचार रखे। रैली नगर के कई मोहल्लों में घूमी। रैली में शामिल छात्र-छात्राएं स्लोगन लिखी हुई तख्तियां, पोस्टर लेकर नारे लगाते हुए चल रहे थे। रैली में ज्ञान भारती इंटर कालेज के साथ ही शिव इंटर कालेज, किसान इंटर कालेज खादगूजर, नारायण स्मारक इंटर कालेज, रामसरन दास इंटर कालेज सलेमपुर गोसाईं के छात्र एवं शिक्षक शामिल रहे।
रैली के समापन पर शाम को गंगाधम तिगरी में गंगा आरती की गई। इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक के साथ ही डीएफओ रमेश चंद, राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन के नोडल अधिकारी पैकर अब्बास, ज्ञान भारती इंटर कालेज के प्रबंधक रोहताश शर्मा, शिक्षक मनोज कुमार मिश्र, लोकेंद्र सिंह, करन सिंह,इंद्र सिंह,अनिल राणा आदि रहे। बता दें कि रैली का आयोजन डीएम उमेश मिश्र के निर्देश पर किया गया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें