जिलाधिकारी शुभ्रा सक्सेना ने कलेक्ट्रेट के सभी अधिकारियों/कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाते हुए कहा कि महात्मा गांधी ने जिस भारत का सपना देखा था उसमें राजनैतिक आजादी की नहीं बल्कि एक स्वच्छ एवं विकसित देश की कल्पना भी थी। उन्होंने कहा कि सभी स्वच्छता के प्रति सजग रहेंगे और हर वर्ष 100 घंटे सफाई करेंगे।
श्रमदान करके स्वच्छता के इस संकल्प को चरितार्थ करेंगे और मन में यह धारणा रखें कि न गंदगी करेंगे और न ही किसी को करने देगें और इस विचार को हर गांव-गांव और गली गली स्वच्छ भरत मिशन का प्रचार करेंगे। उन्होंने कहा कि आप और हम अन्य 100 व्यक्तियों को सफाई के लिए प्रेरित करेंगे।
हम सब के प्रयास से ही स्वच्छता की तरफ बढ़ाया गया हम सभी का एक कदम पूरे भारत देश को स्वच्छ बनाने में मदद करेगा। बताया कि स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत प्रत्येक व्यक्ति को अपने आस-पास स्वच्छता बनाए रखने हेतु सदैव सजग रहने एवं उसमें अपना कतिपय श्रमदान भी करें।
शपथ के साथ-साथ जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ स्वच्छता के लिए श्रम दान किया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक सिंह, अपर जिलाधिकारी महमूद आलम अंसारी, उप जिलाधिकारी हसनपुर गम्भीर सिंह सहित कलेक्ट्रेट के सभी अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे।
वहीं, एसपी ने पुलिस आफिस में सफाई अभियान की शुरुआत की। सभी सिपाहियों ने भी पुलिस लाइन में सफाई की। जिला पंचायत में अपर मुख्य अधिकारी तपेश वर्मा के नेतृत्व में सफाई अभियान चलाया गया। गन्ना समिति कार्यालय पर सफाई की शपथ दिलाई गई। इस दौरान अध्यक्ष भगत सिंह (बॉबी), जयवीर सिंह, कासिम, जाकिर अली, बुद्धि सिंह, अमरजीत सिंह, सुशील कुमार कपूर आदि थे।